Monday, September 26, 2022

पुतिन एक तानाशाह है

मैं तो चाहुँगा ऐसी दुनिया जहाँ नेटो की जरूरत ही न पड़े। लेकिन फ़िनलैंड और स्वीडन को नेटो की जरूरत महसुस हुवी और क्युं हुई ये मैं बखुबी जानता हुँ। 

जब सोवियत संघ का विगठन हुवा तो रूस ने युक्रेन के साथ सन्धि की। युक्रेन के भुमि पर आक्रमण न करने की। क्राइमिया लेकिन ले लिया २०१४ में। संधि का उल्लंघन हुवा। २०२२ में भी सालों सालों तक युक्रेन की नेटो सदस्य बनने की कोइ संभावना थी ही नहीं। ये तो ऐसा हुवा कि दुर्योधन ने कहा कि द्रौपदी ने कहा अंधे का बेटा अंधा, मेरे पिताजी का अपमान किया। इसिलिए इसका चीर हरण करो। 

युक्रेन के भितर रह रहे रूसी अल्पसंख्यक के राजनीतिक समस्या हो सकते हैं। लेकिन रूस के भितर रहे बहुसंख्यक रूसी के उससे भी ज्यादा विकराल समस्याएं हैं। युक्रेन के भितर रह रहे रूसी अल्पसंख्यक के राजनीतिक समस्या का समाधान ये युद्ध नहीं है। जहाँ वे रुसी अल्पसंख्यक रहते हैं उस भुमि का तो तहसनहस कर के रख दिया पुतिन ने। 

युक्रेन के पुनर्निर्माण का खर्चा पुतिन का। 

युद्ध किया लेकिन युद्ध के सारे नियम तोड़ के। उन वार क्राइम्स के लिए पुतिन को अदालत में हाजिर करो। 

चीन और ताइवान का एकीकरण हो। लेकिन सिर्फ शांतिपुर्ण रास्ता उपलब्ध है। कभी भविष्य में ताइवान के लोग स्वेच्छा से शांतिपुर्ण एकीकरण का निर्णय लेंगे। उस वक़्त तक चीन को इंतजार करना होगा। 

युक्रेन रूस का वियतनाम। सदाम के कुवैत पैस जाने से क्या फरक है पुतिन का युक्रेन में घुस जाना? 

पुतिन एक तानाशाह है। दुनिया भर के रुसी पुतिन के विरुद्ध एक हो जाएं। 

पुतिन दुनिया का नंबर दो देश बनने के लिए नहीं लड़ रहा है। नंबर १० भी नहीं आज। दो क्या? 

चीन और भारत का कर्तव्य बनता है कि पुतिन को चेतावनी दे। अगर आप ने आणविक या केमिकल हतियार का प्रयोग किया तो आप से सम्बन्ध विच्छेद। व्यापार पुर्ण रूप से ठप्प। उस अवस्था में पुतिन को दुनिया में बिलकुल अकेला खड़ा होना होगा। 







No comments: