Sunday, June 12, 2022

अमिताभ राष्ट्रपति बन जाते तो अच्छा ही होता


मेरा एक भाइ अभी अभी काठमाण्डु का मेयर बना। प्रत्यक्ष निर्वाचित राष्ट्रपति भी बनेगा। कलाकार आदमी। नेपाल के जानेमाने रैप कलाकार। अमिताभ राष्ट्रपति बन जाते तो अच्छा ही होता। काम बहुत किया आपने जनाब। अब अपने सामने ही केबीसी अभिषेक को सौंपिए। विरासत बनी रहेगी। आप का एमपी वाला फिल्म फ्लॉप हुवा था। आप को रण छोड़ के भागना पड़ा था। वो हिसाब भी चुकता करना है। कलाकार के नाम पर आप मिशाल हैं। वो तो हो चुका। राष्ट्रपति बनने के बाद भी आप फिल्मो में काम कर सकते हैं। क्यों नहीं? हप्ते में एक दो दिन वो भी हो जाए। 

राष्ट्रपति बनना कठिन नहीं है। इसिलिए तो कह रहे हैं। आप का पहले वाला काम देखा। अगर संविधान को सीधा चुनौती देने वाले लोग ही चुनाव जित के आने लगे ट्रम्प जैसा उचक्का तो थोड़ा कठिन है लेकिन भारत में मेरे को वैसी कोइ संभावना दिख नहीं रहा। अगर वैसी नौबत आती है तो अपना कार्यकाल पुरा कर के चुपचाप खिसक जाइएगा। 

हंसीमज़ाक़ अलग। गम्भीरतापूर्वक कह रहा हुँ। आप में क्वीन एलिज़ाबेथ वाली क्वालिटी तो है। दुनिया भर के भारतीय को एक रख सकने की काबिलियत तो है। आप के चेहरा में वैसा क्या है कि आप दुनिया के सबसे चिरपरिचित चेहरा हो? आप के माँ बाप का आशीर्वाद। 

तो अब ऑफर आता है तो राष्ट्रपति बनिए। पहली वार सर्वसम्मत व्यक्ति मिल सकता है देश को। विरोध करने वाले पार्टी नहीं मिलेंगे। जो देश दुनिया मे सुपरपावर बनने के कागार पर आ के खड़ा है उसको आशीर्वाद देने का अच्छा मौका है। आप खड़े हो जाएँ। लाइन फिर कहाँ से खड़ी होती है अक्का इंडिया जानती है। 














No comments: