Saturday, December 12, 2015

पाकिस्तान को ४० बिलियन का ऐड

Flag of Pakistan Esperanto: Flago de Pakistano...
Flag of Pakistan Esperanto: Flago de Pakistano Español: Bandera de Pakistán Français : Drapeau du Pakistan हिन्दी: पाकिस्तान का ध्वज Italiano: Bandiera del Pakistan ଓଡ଼ିଆ: ପାକିସ୍ତାନୀ ଝଣ୍ଡା Русский: Флаг Пакистана தமிழ்: பாக்கித்தான் கொடி Türkçe: Pakistan bayrağı Slovenščina: Državna zastava Pakistana (Photo credit: Wikipedia)
लोगों ने इंटरनेट पर पढ़ा कि अमरिका ने पाकिस्तान को ४० बिलियन ऐड में दिया है। और जमीन पर कुछ दिख नहीं रहा है। एक मियाँ भाइ दुसरे को देख रहे हैं शक के दृष्टि से। ये उस को देखता है, वो उसको देखता है। कि मियाँ, वो जो अमरिका से पैसा आया, वो कहीं आपने तो हजम नहीं किया? कोइ ऑफिस में नया सुट पहन के आ जाता है तो शक शुरू। नया सुट पहना है बंदा, कहीं वो ४० बिलियन यही तो हजम नहीं कर बैठा!

तो होता क्या है कि वो पैसा कभी अमेरिका से पाकिस्तान तक पहुँचता ही नहीं। अमरिका सरकार के खाते में से कुछ डिफेंस कंपनिया बगैरह के खाते में पैसा जाता है। पाकिस्तान पहुँचता है महंगा महंगा हथियार। ये बिजनेस है। और वो हतियार इस्लामाबाद में चाँदनी चौक पर डिस्प्ले कर दिया जाता कमसेकम तो लोग देखते कि यही है, अमरिका ने जो ४० बिलियन दिया। आम आदमी तो दुर आम सिपाही को भी कभी दिखाया नहीं जाता। अधिकांश तो गोदाम से कभी निकलते नहीं। कभी प्रयोग ही नहीं हो पाता।

बिजनेस में एक कांसेप्ट है ROI, यानि कि Return On Investment. तो १० मिलियन कांग्रेसमैन सीनेटर लोगों को खिलाओ तो वो लोग बिल पास करेंगे, बिल का नाम रहेगा फॉरेन ऐड टु पाकिस्तान टू फाइट द वॉर ओन टेरर। बिल पास होगा। खर्चा हुवा १० मिलियन, प्रॉफिट हुवा १० बिलियन। उतना प्रॉफिट मार्जिन तो सॉफ्टवेयर में भी नहीं है। अच्छा बिजनेस है। और यहाँ एक मिया भाइ दुसरे मिया भाइ को देख रहा है, कि मिया वो जो मैंने इंटरनेट पर पढ़ा अमरीका ने जो दिया वो कहीं आप तो हजम नहीं कर गए?

Don't get me wrong. मैं ये नहीं कह रहा कि पाकिस्तान में करप्शन नहीं है। अगर करप्शन ना होता तो गरीबी ही ना होता। जहाँ जहाँ गरीबी है मान जाओ वहाँ करप्शन है। करप्शन खतम गरीबी खतम।


No comments: